200 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पुलिस कमिश्नरेट की डीडी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 200 किल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:02 PM (IST)
200 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
200 किलोग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पुलिस कमिश्नरेट की डीडी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 200 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपितों के पास से डीडी की टीम ने झारखंड नंबर की बोलेरो पिकअप वैन नंबर जेएस 05 जीए 2154 को जब्त किया है। इसमें लौकी लदा हुआ था। पकड़े गये आरोपितों में छपड़ा जलालपुर निवासी राजेश्वर मांझी और अनिल कुमार राय है। बरामद गांजा की कीमत करीब 10 लाख रूपये है। डीसीपी ईस्ट गौरव लाल ने बताया कि गांजा को पिकअप वैन में उपर लौकी और नीचे गुप्त तहखाना बनाकर उसके अंदर गांजा छुपाकर रखा था। इसे गुप्त सूचना के आधार पर फुलबाड़ी टॉल प्लाजा के निकट से पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपितों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया है। उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये सभी कूचबिहार से गांजा को लेकर बिहार जा रहे थे। बिहार में शराब बंदी के बाद गांजा की मांग बढ़ गयी है।

chat bot
आपका साथी