राजाराम मोहन राय की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित राजा राम मोहन राय रोड़ पर राजा रामम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 02:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 02:30 AM (IST)
राजाराम मोहन राय की जयंती मनाई
राजाराम मोहन राय की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित राजा राम मोहन राय रोड़ पर राजा राममोहन राय की 246वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वहां उनकी प्रतिमा पर वार्ड पार्षद नांटू पाल, मंजूश्री पाल समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। नांटू पाल ने इस अवसर पर कहा कि राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के जनक थे। वे समाज सुधार की दिशा में कई प्रभावी आंदोलन किये। सती प्रथा पर रोक उनके चलते ही लग पाई थी। उनका जन्म 22 मई 1772 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिले के राधानगर में हुआ था। उन्होंने कट्टर ¨हदू रीति रिवाज के खिलाफ आवाज उठाते रहे। वे मूर्ति पूजा को लेकर भी विरोध किया था। ब्राह्मण परिवार में जन्में राजा राममोहन राय अपने पिता रमाकांत राय की बातों पर विश्वास नहीं करते थे। मतभेद के चलते छोटी उम्र में ही घर छोड़ दिया था उन्होंने। सती प्रथा के विरोध में विधवा विवाह, संपत्ति में महिलाओं को मिले हक की लड़ाई लड़ी। जिसमें वह काफी हद तक सफल रहे।

chat bot
आपका साथी