मास्क व हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी

-दो से तीन दिनों में ही अचानक बढ़ गए दाम -दिल्ली में लॉकडाउन के कारण सर्जिकल मास्क की आप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:21 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:21 AM (IST)
मास्क व हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी
मास्क व हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी

-दो से तीन दिनों में ही अचानक बढ़ गए दाम

-दिल्ली में लॉकडाउन के कारण सर्जिकल मास्क की आपूर्ति बाधित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर के बीच देश भर में ऑक्सीजन संकट हावी है। वहीं, यहां सिलीगुड़ी में फिलहाल ऑक्सीजन संकट तो नहीं है पर मास्क व हैंड सैनिटाइजर संकट की आहट आन पड़ी है। क्योंकि, शहर में बुधवार को कई दुकानों में मास्क व हैंड सैनिाटाइजर नहीं मिल पाए। दुकानदारों का कहना था कि सप्लाई प्रभावित है इसलिए संकट है। वहीं, कई जगह मास्क व हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध थे पर ज्यादा दामों में मिल रहे थे। हांलाकि अनेक मानवीयता हृदयी दुकानदार समुचित दाम पर ही मास्क व हैंड सैनिटाइजर बेचते नजर आए।

एक दुकानदार ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दो दिन पहले तक थोक में जो सर्जिकल मास्क 120-130 रुपये सैंकड़ा मिल रहा था वह अब अचानक 350-450 रुपये सैंकड़ा हो गया है। जिनके पास स्टॉक है वे वर्तमान नाजुक हालात का नाजायज फायदा उठा कर चांदी पीट रहे हैं। ऐसी समस्या क्यों आई? इस बारे में उस दुकानदार ने बताया कि सर्जिकल मास्क ज्यादातर दिल्ली से आता है। वहां लॉकडाउन हो जाने के चलते सप्लाई बंद हो गई है। इसीलिए समस्या उत्पन्न हुई है। हम लोग खुद चाहते हैं कि न थोक में ज्यादा दाम में खरीदें और न ही खुदरा में ज्यादा दाम में बेचें। वर्तमान आपातकालीन परिस्थिति में ऐसा करना घोर अमानवीयता है। पर, व्यवसायियों में बहुत से लोग मजबूर भी हैं। ज्यादा दाम में खरीदेंगे तो ज्यादा दाम में ही बेचना पड़ेगा। इस दिशा में शासन प्रशासन को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। वरना, आने वाले दिनों में मास्क व हैंड सैनिटाइजर का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी