MakarSankranti: आज भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति, सरकारी अवकाश घोषित

MakarSankrantiराज्य के अति महत्वपूर्ण पर्व माघे संक्रांति के रूप में प्रचलित मकर संक्रांति आरंभ हो गया है। हालांकि बुधवार राज्य सरकार ने सरकार अवकाश घोषित की है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 12:56 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 12:56 PM (IST)
MakarSankranti: आज भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति, सरकारी अवकाश घोषित
MakarSankranti: आज भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति, सरकारी अवकाश घोषित

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। मकर संक्रांति बुधवार को भी मनाई गई। जिसको लेकर बाजार में रौनक दिखी। खासकर मिठाई की दुकानों पर भीड़ दिखी। जहां पर घेवर और फिनी खरीदने वालों की भीड़ नजर आई। घेवर एक ऐसी मिठाई है जिसका आदान-प्रदान मारवाड़ी समुदाय में विशेष तौर पर किया जाता है। इसके अलावा तिल,गुड़, रेवड़ी सहित अन्य सामग्री की खरीदारी में भी श्रद्धालु व्यस्त दिखे।

इस बारे में श्रद्धालुओं का कहना था कि पर्व पर तिल, चीरा, मुढ़ी सहित अन्य सामग्रियों से बने लड्ड का दान-पुण्य विशेष तौर पर किया जाएगा। साथ ही ठंड के मौसम में इनका सेवन सेहत के लिए लाभदायक है। दान-पुण्य में इनका उपयोग किया जाता है।

वहीं दुकानदारों का कहना है कि मकर सक्रांति पर्व को लेकर बिक्री जोरों पर है। ग्राहक चावल का आटा खरीदने में विशेष रूची दिखा रहे हैं। दूसरी ओर मंगलवार को शहर में मकर संक्रांति आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से घरों और मंदिरों में विशेष चहल-पहल देखी गई। इसी क्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्थानीय महानंदा नदी में डुबकी लगाई।

मारवाड़ी, नेपाली, पंजाबी, बंगाली सहित अन्य कई समुदायों में मकर सक्रांति पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। दान-पुण्य किया गया। मौके को लेकर कहीं पर कंबल बांटे गए तो कहीं खिचड़ी वितरित की गई। महिलाएं जयादा व्यस्त दिखीं। एक-दूसरे को पर्व की बधाई देने के साथ ही परिवार में कई नियमों का पालन किया गया। जिसमें नई-नवेली दूल्हन के मायके की ओर से कई मिठाईयां, तिल के लड्डू रेवड़ी सहित अन्य कई सामग्री परिवार के बड़ों को भेंट स्वरूप दी गई। इसके साथ ही जलेबी इत्यादि की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। हिलकार्ट रोड, सेवक रोड, महाबीर स्थान, खालपाड़ा सहित अन्य इलाकों में खिचड़ी का वितरण किया गया। वहीं गौशाला में भी सवामनी चढ़ाने वालों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि मकर सक्रांति के दिन गाय को दाना देना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन वे विशेष रूप से वे सवामन गेहूं का दलिया दान कर रहे हैं।

मकर संक्रांति पर सरकारी अवकाश घोषित

राज्य के अति महत्वपूर्ण पर्व माघे संक्रांति के रूप में प्रचलित मकर संक्रांति आरंभ हो गया है। हालांकि बुधवार राज्य सरकार ने सरकार अवकाश घोषित की है। राज्य में विशेष रूप में कंदमूल, तिल की मिठाई व मेले के लिए यह पर्व प्राचीनकाल से एक पर्व के रूप में पालन करते आ रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामना भी व्यक्त किया है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर राज्यपाल गंगा प्रसाद ने संदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने संदेश में सिक्किम को पवोर्ं की भूमि की संज्ञा दी है।

मकर संक्रांति राज्य के सभी स्थानों में पालन करने तथा लोगों में आपसी प्रेम व सद्भावना यह पर्व एक संवाहक बताया। उन्होंने यह पर्व राज्य के फसल कटनी के बाद आने वाले वर्ष में कृषि उत्पादन में प्रगति के कामना के साथ पालन करने की आस्था होने की जानकारी दिया है। उन्होंने इस पर्व राज्य के भौगोलिक संरचना, संस्कृति एवं भावनात्मक एकीकरण के दृष्टिकोण से अति आदर्श एवं मिश्रित प्रतिक बताया। मुख्यमंत्री पीएस गोले ने अपने संदेश में माघे (मकर) संक्रांति विशेष राज्य के हिंदू संप्रदाय के विशेष पर्व बताया। 

chat bot
आपका साथी