श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कान मंदिर जगमग

-अन्य मंदिरों में भी की गई बड़े पैमाने पर तैयारी -भक्तों में भारी जोश और उत्साह का माह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 09:26 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कान मंदिर जगमग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कान मंदिर जगमग

-अन्य मंदिरों में भी की गई बड़े पैमाने पर तैयारी

-भक्तों में भारी जोश और उत्साह का माहौल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। वहीं बाजार में भी चहल-पहल देखी गई। श्रद्धालु लड्डू गोपाल और राधा-माधव की पोशाक सहित सजावट की सामग्री खरीदते नजर आए। इनमें जोश और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में इस्कान मंदिर पूरी तरह से जगमग है। मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। यहां

जन्माष्टमी पर सुबह दस बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, गु्रप ए और गु्रप बी में विभाजित की गई है। इसी क्रम में क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें भगवान श्री कृष्ण की जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। रात्रि ग्यारह बजे भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर रोशनी डाली जाएगी। सुबह में जलाभिषेक किया जाएगा। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे भी जलाभिषेक किया जाएगा। उसके उपरांत प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

मंदिर का बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है। जगमगाती रोशनी के साथ फूलों से सजावट की गई है। जन्माष्टमी को लेकर पूरे मंदिर की रंगाई-पुताई की गई है।

इसके अलावा महावीर स्थान ठाकुर बाड़ी में पूजा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ठाकुरबाड़ी को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है। स्थानीय भजन मंडली के द्वारा कीर्तन किया जाएगा। रात बारह बजे जलाभिषेक किया जाएगा। उसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्याम मंदिर अढ़ाई माइल में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

इसी क्रम में कंबल पट्टी स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। मंदिर को सजाया गया। राधा-कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। नेहरू रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर की साज-सजावट के साथ राधा-कृष्ण का श्रृंगार करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसी क्रम में गौड़िया मठ में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ।

chat bot
आपका साथी