वीरभूम में दादी ने किया पांच वर्षीय मासूम नतिनी का कत्ल

पांच वर्षीय मासूम बच्ची का कत्ल कर नदी किनारे रेत में दबा दिया गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 10:40 AM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 10:40 AM (IST)
वीरभूम में दादी ने किया पांच वर्षीय मासूम नतिनी का कत्ल
वीरभूम में दादी ने किया पांच वर्षीय मासूम नतिनी का कत्ल

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पांच वर्षीय मासूम बच्ची का कत्ल कर नदी किनारे रेत में दबा दिया गया। लाश निकालने पहुंची पुलिस को आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका की दादी को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार वीरभूम जिले के मुरारई थाना अंतर्गत बंधाइपुर गांव निवासी राबिया बीबी सुबह खेत में जाने को कहकर अपनी 5 वर्षीय नतिनी मासूदा खातून को लेकर निकली थी। आरोप है कि दोपहर में अकेली ही घर पहुंचकर राबिया ने नतिनी मासूदा के लापता होने की जानकारी दी।

सूचना पर जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने जब दादी राबिया से पूछताछ शुरू की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इस पर ग्रामीणों को उस पर संदेह होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दादी राबिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

शाम को गांव के बाहर नदी किनारे रेत में बच्ची का शव दबा मिलने पर ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं पैदा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने राबिया के घर पर चढ़ाई कर दी। लेकिन इससे पहले ही घर के सभी लोग फरार हो गए।

रात में शव निकालने पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदेह के घेरे में आए दादी राबिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मासूम की हत्या किस वजह से की गई तथा घटना के पीछे कौन लोग शामिल है इस बाबत पूछताछ शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी