पिता पर सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप, हुई गर्भवती

पिता की करनी ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है। सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 12 साल की बेटी तीन माह की गर्भवती है।

By Edited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 12:14 PM (IST)
पिता पर सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप, हुई गर्भवती
पिता पर सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप, हुई गर्भवती

जागरण संवाददाता, हावड़ा। पिता की करनी ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है। सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 12 साल की बेटी तीन माह की गर्भवती है। इस मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम हमीद अली खान (32) है। सोमवार को उलबेड़िया कोर्ट ने आरोपित को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया।

उक्त घटना श्यामपुर के मातापाड़ा इलाके में घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तनूजा बेगम का आठ साल पहले अपने पति से तलाक हो गया। तीन बेटे और तीन बेटियों के साथ वह रह रही थी। इसके बाद तनूजा ने हमीद अली नामक एक युवक से शादी की।

तनूजा ने बताया कि वह परिवार को चलाने के लिए ईंट भंट्टा में काम करती है, जबकि पति कुछ नहीं करता है। कुल छह बेटे-बेटियों में दो बेटे बाहर रहकर काम करते हैं और दो बेटियों की शादी हो गई है। इनमें 12 साल की एक बेटी और बेटा घर पर रहते हैं। तनूजा का आरोप है कि काम पर बाहर जाने के दौरान उसका पति उसकी बेटी से दुष्कर्म करता था। इसकी जानकारी उसे तब लगी जब उसने उसके उदर में उभार देखा। पूछने पर बेटी ने पूरी बात बताई। पीड़िता ने बताया कि बेटी तीन माह के गर्भवती है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता ने पति को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

chat bot
आपका साथी