जज्‍बे को सलाम: आठ साल के कैंसर सर्वाइवर बच्‍चे ने मॉस्को में जीता गोल्ड मेडल

Aronyatesh ganguly आठ साल के कैंसर सर्वाइवर अरण्यतेष टेबल टेनिस में जीत कर लाया गोल्ड नन्हें खिलाड़ी की प्रतिभा और मेहनत को सलाम भारत से कुल 10 बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया था।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 10:44 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 10:44 AM (IST)
जज्‍बे को सलाम: आठ साल के कैंसर सर्वाइवर बच्‍चे ने मॉस्को में जीता गोल्ड मेडल
जज्‍बे को सलाम: आठ साल के कैंसर सर्वाइवर बच्‍चे ने मॉस्को में जीता गोल्ड मेडल

जागरण संवाददाता, कोलकाता। हुगली जिले के श्रीरामपुर के रहने वाले 8 साल के बच्चे ने देश के लिए गौरवपूर्ण काम किया है। मॉस्को में हो रहे व‌र्ल्ड चिल्ड्रन विनर्स गेम्स 2019 में अरण्यतेष गांगुली ने हिस्सा लिया और टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस नन्हें खिलाड़ी की प्रतिभा और मेहनत को इसलिए भी सलाम किया जाना चाहिए क्योंकि वह कैंसर सर्वाइवर है। 

मॉस्को में 4 से 7 जुलाई तक कैंसर पीडि़त बच्चों के लिए खेल का आयोजन किया गया। अरण्यतेष को जब इस बारे में पता चला तो वह अपनी बीमारी को भी भूल गए। उनकी मां कावेरी भी उनके साथ मॉस्को में मौजूद थीं। मॉस्को में छह इवेंट कराए गए जिनमें ट्रैक, चेस, फुटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग और राइफल शूटिंग शामिल थे।

भारत से कुल 10 बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया था। अरण्यतेष ने छह खेलों में हिस्सा लिया। बता दें कि 2016 में पता चला था कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद 11 महीने तक वह अस्पताल में रहे और कीमोथेरपी के कई चरणों से गुजरे। उनका रेग्युलर चेकअप होता है ताकि वह स्वस्थ रह सकें। उनकी मां ने बताया कि वह खेल के लिए बहुत मेहनत करते हैं और सीखने के लिए दूर जाने में भी ऐतराज नहीं करते।

chat bot
आपका साथी