स्वच्छता अभियान के लिए दैनिक जागरण को किया गया सम्मानित

हमारा प्रयास, वार्ड का विकास पैगाम के साथ वार्ड नंबर आठ में वार्ड उत्सव-2019 का समापन सोमवार को हो गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के लिए दैनिक जागरण को सम्मानित किया गया।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 07:08 PM (IST)
स्वच्छता अभियान के लिए दैनिक जागरण को किया गया सम्मानित
स्वच्छता अभियान के लिए दैनिक जागरण को किया गया सम्मानित
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। हमारा प्रयास, वार्ड का विकास पैगाम के साथ वार्ड नंबर आठ में वार्ड उत्सव-2019 का समापन सोमवार को हो गया। इस दौरान सिलीगुड़ी में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए दैनिक जागरण को सम्मानित किया गया। 
     नगर निगम की आठ नंबर वार्ड कमेटी की ओर से इसका आयोजन किया गया है। वार्ड अंतर्गत गांधी मैदान में राष्ट्रीय झंडा फहरा कर व राष्ट्रगान के साथ इस वार्ड उत्सव का शुभारंभ हुआ था। इसी दिन शाम को बाकायदा उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री करीमुल हक, विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक जागरण (सिलीगुड़ी) के वरिष्ठ समाचार संपादक गोपाल ओझा, दैनिक जागरण के ब्रांड विभाग के अवधेश दीक्षित, वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल, वार्ड सचिव सीता राम डालमिया व अन्य कई सम्मिलित हुए।      पार्षद ने बताया कि हमारे वार्ड उत्सव की थीम हमारा प्रयास, वार्ड का विकास है। इस उत्सव में खेल-क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग जमा। 
chat bot
आपका साथी