विरोध घुसपैठ का है बांग्लादेश का नहीं-बिष्ट

भारत-बांग्लादेश संबंध -दोनों देशों के बीच मित्रता काफी प्रगाढ़ -प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:34 PM (IST)
विरोध घुसपैठ का है बांग्लादेश का नहीं-बिष्ट
विरोध घुसपैठ का है बांग्लादेश का नहीं-बिष्ट

भारत-बांग्लादेश संबंध

-दोनों देशों के बीच मित्रता काफी प्रगाढ़

-प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी देशों के साथ संबंध बढ़ाने के पक्षधर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा का विरोध अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से है ना कि बांग्लादेश से। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राजू बिष्ट का। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत का मित्र देश है। उसके साथ हर मौसम में लगातार मित्रता बनी रहेगी। भारत हमेशा अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनाने और उन्हें विकसित करने की कोशिश करता रहा है। भारत ऐसे देशों के साथ हमेशा मधुर संबंध बनाना चाहता है जिनकी सीमाएं देश से मिलती है। बांग्लादेश के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध काफी मजबूत है। ये सारे संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में लगातार आगे बढ़ रहे है। क्योंकि सन 1971 में आजादी के बाद बांग्लादेश को मान्यता मिली थी। उसके बाद भारत के साथ बहुआयामी संबंध बनते चले गये। दोनों देशों के बीच साझी नदियों के जल बंटवारे पर किए गये समझौते की श्रृंखला है। आर्थिक मोर्चे पर देखा जाए तो दक्षिण एशिया में भी बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा व्यापक सहयोगी है। दोनों देशों के बीच साझा सैनिक युद्धाभ्यास होते रहे हैं। बांग्लादेश से भारत से 1160 मेगावाट बिजली आयात करता है। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

दोनों देशों ने अपनी सीमाओं को और मजबूत करने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें तीन परियोजनाओं का उद्घाटन भी हो गया है। इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संबंध दिनोंदिन मजबूत हो रहे हैं। आर्थिक एंव अन्य प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला दोनों देश मिलकर करते रहे हैं। अब एनजेपी से ढाका के बीच रेल सेवा शुरू हो रही है। स्वास्थ्य पर्यटन से होने वाली आय का लगभग 50 प्रतिशत बांग्लादेश से होता है। पिछले कुछ वर्षो में भारत सरकार ने बांग्लादेश से अच्छे संबंध बनाए हैं। किसी राजनीतिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच बाधाएं नहीं आने दी गई। जब भी कोई बाधाएं आयी है दोनों देशों ने मिलकर हल निकाला है।

chat bot
आपका साथी