इंजीनियर का खोया बैग लौटाया

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी एक इंजीनियर का खोया बैग ट्रैफिक पुलिस ने बरामद कर वापस लौटा दि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:18 AM (IST)
इंजीनियर का खोया बैग लौटाया
इंजीनियर का खोया बैग लौटाया

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एक इंजीनियर का खोया बैग ट्रैफिक पुलिस ने बरामद कर वापस लौटा दिया है। बैग वापस पाकर इंजीनियर अमिताभ मुखोपाध्याय काफी खुश हैं। उन्होंने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। जानकारी के मुताबिक इंजीनियर अमिताभ मुखोपाध्याय आसनसोल के निवासी हैं। दार्जिलिंग जिले के कर्सियांग स्थित बीएसएनएल में सीनियर डिवीजनल इंजीनियर के पद पर नियुक्त हैं। चार दिन पहले अमिताभ मुखोपाध्याय आसनसोल से कर्सियांग के लिए रवाना हुए थे। बस से वे सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड में उतरने पर उनका बैग खो गया। इसकी एक मौखिक जानकारी उन्होंने सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक पुलिस को दी। सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक ओसी जयदीप दास ने बताया कि शिकायत मिलते ही कास्टेबल राजू राई,सिविक वोलेंटियर असिम सरकार और गौतम सरकार को तलाशी में लगाया गया। बैग बरामद होने पर अमिताभ मुखोपाध्याय से संपर्क कर बुधवार को बैग उनके हवाले कर दिया गया। अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि इस बैग में एक मोबाइल व कुछ अहम कागजात थे, जिसके खोने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता।

chat bot
आपका साथी