8400 कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भक्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 8400 बोतल से ज्यादा प्रतिबं

By Edited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 10:36 AM (IST)
8400 कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार
8400 कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भक्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 8400 बोतल से ज्यादा प्रतिबंधित कप सिरप के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कोलकाता से ट्रक में उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें इतनी मात्रा में प्रतिबंधित फेंसिड्रिल कफ सिरप बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजीव दास, जो सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा स्थित शिवराम पल्ली का रहने वाला बताया गया है। वह कहां-कहां इसकी सप्लाई करता था, पुलिस इस बारे में जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
chat bot
आपका साथी