धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, रही चहल-पहल

- दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली में सीमा पर जवानों को बांधी गई राखी - कूचबिहार में पेड़ म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 07:26 PM (IST)
धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, रही चहल-पहल
धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, रही चहल-पहल

- दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली में सीमा पर जवानों को बांधी गई राखी

- कूचबिहार में पेड़ में राखी बांध कर हरियाली को लेकर किया गया संदेश

- महिला तृणमूल, पुलिस और प्रशासन के अलावा विभिन्न संगठनों ने ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया रक्षा बंधन

जेएनएन, दिनहाटा/कूचबिहार/कालियागंज/उत्तर दिनाजपुर/बालुरघाट : उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार गुरूवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी चहल-पहल देखी गयी। इस क्रम में मिठाई व राखी की दुकानों पर जहां भीड़ देखी गयी, वहीं विभिन्न मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए काफी भीड़ देखी गयी। गुरूवार को भाईयों व बहनों ने स्नान कर तथा नये कपडे़ पहन पूजा-अर्चना की तथा अपने भाई की सुखमय लंबी उम्र की कामना की। साथ ही बहनों ने भाईयों को ललाट पर रोड़ी, हल्दी, दही, अक्षत आदि का टीका लगाया तथा प्रेम के प्रतीक रक्षा बांध भाई को मुंह मिष्ठान खिलाया और भाई के खुशहाल व लंबी आयु की कामना की। वहीं भाईयों ने भी अपनी बहन को उपहार देकर बहन की खुशहाली, सलामती के लिए संकल्प लिया और ईश्वर से उनकी खुशहाल लंबी आयु की कामना की।

दिनहाटा संवाददाता के अनुसार कूचबिहार में पेड़ पर राखी बाधकर दोस्ती का पर्व निभाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आस्था फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को कूचबिहार में किया गया। रिंकी बीबी, सुल्ताना बेगम, जूली रॉय और शाता चाकी ने पेड़ को राखी बाधी।

संगठन के सूत्रों ने बताया कि इस तरह की पहल राखी बंधन पर्व के दौरान हरियाली को लेकर रक्षा का संदेश देना है। यदि हरा-भरा जंगल जीवित रहे तो हम स्वस्थ रह सकते हैं। उसी उद्देश्य से सबसे पुराने शाही वृक्ष को कूचबिहार स्टेशन मोर में राखी के के लिए खूबसूरती से सजाया गया। उनके साथ एक पेड़ का पौधा भी लोगों को सौंपने की व्यवस्था की गई है। संस्था की ओर से शकर राय ने कहा कि राखी बंधन पर्व में वृक्षों को राखी बाधकर हरियाली की रक्षा के संदेश के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले लोगों के हाथों में राखी के पौधे भी दिए गए। सभी लोग को स्वस्थ रहने के लिए एक पेड़ लगाने के लिए कहा गया है।

दिनहाटा में राखी बंधन पर्व मनाकर हिंसा को रोककर सद्भाव का संदेश दिया गया। महिला तृणमूल, पुलिस और प्रशासन के अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दिन मनाया गया। युवा कल्याण विभाग की पहल पर गुरुवार को दिनहाटा शहर के महाराजा नृपेंद्र नारायण स्मृति पुस्तकालय में संस्कृति दिवस मनाया गया। बैठक में महकमा शासक रेहाना बशीर, ब्लॉक बीडीओ मदनमोहन मुर्मू, नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शकर माहेश्वरी उपस्थित थे। इस दिन तृणमूल महिला काग्रेस की पहल पर पंचमठा चौराहे पर राखी बंधन पर्व मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुचिस्मिता दत्ता शर्मा, नगर प्रखंड अध्यक्ष अपर्णा दे नंदी, नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शकर माहेश्वरी, तृणमूल नेता बिशु धर वहा मौजूद थे। महिला तृणमूल ने राखी बंधन के इस अवसर पर सभी से हिंसा रोकने और भाईचारे के बंधन बनाने का आह्वान किया है। महामाया पाट मंदिर से लेकर दिनहाटा टाउन जामे मस्जिद और दिनहाटा थाने तक सभी के हाथों में राखी बांधी गई।

डीवाईएफआई नेता शुभ्रालोक दास ने कहा कि सद्भाव के राखी बंधन के माध्यम से सभी को भाईचारे का संदेश देने के लिए मंदिर से मस्जिद तक राखी बंधन उत्सव मनाया जाता है।

इस दौरान इस दिन सिद्धेश्वर साहा एजुकेयर एंड फाउंडेशन की ओर से राहगीरों सहित बाजार में छोटे अनाज व्यापारियों से लेकर टोटो चालकों तक विभिन्न प्रकार के व्यापारियों व टोटो चालकों को राखी पहनकर मिठाई खिलाई गई। साहेबगंज थाने की ओर से यहा से गुजरने वाले लोगों के हाथों में राखी बाधकर यह उत्सव मनाया गया।

दक्षिण दिनाजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान देशवासियों की सुरक्षा के लिए एक प्रहरी के रूप में सीमा पर पहरा दे रहे हैं। दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली ब्लॉक में भारत-बाग्लादेश सीमा पर नव दिगंत नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा इन जवानों के सम्मान में राखी बंधन पर्व मनाया गया, जो अपना क्षेत्र और परिवार छोड़कर आम लोगों की रक्षा करने का संकल्प निभा रहे है। इस दिन संगठन के सदस्यों ने भारत-बाग्लादेश सीमा पर जाकर सीमा प्रहरियों के हाथों में राखी बाधकर राखी बंधन उत्सव मनाया।

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर ट्रैफिक पुलिस ने राहगीरों और वाहन चालकों को राखी बाधकर और मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। गुरूवार को यातायात पुलिस ने सड़क पर चलने वाले आम लोग, बाइक सवार, टोटो चालक, कार चालक, पुलिसकर्मी, महिला कर्मियों ने सभी के हाथों में राखी बाधी है। इस मौके पर वे हाथों में तरह-तरह के यातायात संबंधित सुरक्षा संदेश के तख्तिया लिए इस्लामपुर बस टर्मिनस पर ट्रैफिक पुलिस खड़े भी नजर आए। हेलमेट न पहनने वालों ने हाथों में राखी बाधी और मिठाई खिलाकर हेलमेट पहनने को कहा गया। एक महिला आरक्षक ने राखी पहनाया तो बाइक से उतरकर दुकान से चॉकलेट खरीद कर गिफ्ट की। आम लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। बाइक सवारों ने कहा कि यह एक सुंदर पहल है।

राखी बंधन उत्सव इस्लामपुर बस टर्मिनस पर युवा कल्याण और खेल विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार की पहल एवं इस्लामपुर नगर पालिका के सहयोग से मनाया गया। इस कार्यक्रम में इस्लामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल और नगर निगम के पार्षद शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन इस्लामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने दीप जलाकर व सास्कृतिक गीतों से किया। समारोह के अंत में महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों एवं अन्य लोगों को राखिया पहनाएं। कार्यक्रम में उत्साह देखा गया है।

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज नगर पालिका एवं पंचायत समिति के तत्वाधान में राहगीरों को राखी बाध व मिठाइया खिलाकर संस्कृति दिवस मनाया। गुरुवार की सुबह 10 बजे नगरपालिका के नेतृत्व में कालियागंज शहर के विवेकानंद मोड़ बस स्टैंड के सामने संस्कृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त रक्षाबंधन त्योहार की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर और नजरूल इस्लाम की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर नपा चेयरमैन रामनिबास साहा और वाईस चेयरमैन ईश्वर रजक, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी विकास राय सहित विभिन्न नपा पार्षदो और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर पंचायत समिति की और से कालियागंज के फतेहपुर मोड़ पर संस्कृति दिवस मनाया गया। बोचाडागा ग्राम पंचायत एवं प्रखंड प्रशासन के सहयोग से संस्कृति दिवस कार्यक्रम में पंचायत समिति की सभापति दीपा सरकार, जिला परिषद सदस्य दधिमोहन देवशर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान हृदयचंद्र सरकार, पुलिस प्रतिनिधि मोहिनी सरकार के अलावा समाजसेवी स्वपन सरकार, बप्पा सरकार, अलकेश बर्मन समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। वही पंचायत समिति एवं नगर पालिका द्वारा आयोजित दोनो कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में कुनोर भारत सेवाश्रम कालियागंज के प्राचार्य स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी