दक्षिण दिनाजपुर के मंगलपुर से सात किलो मणिपुरी गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट के मुख्य शहर मंगलपुर इलाके से मंगलवार देर रात सात किलो मणिपुर गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

By Edited By: Publish:Wed, 05 Dec 2018 03:42 PM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 03:43 PM (IST)
दक्षिण दिनाजपुर के मंगलपुर से सात किलो मणिपुरी गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
दक्षिण दिनाजपुर के मंगलपुर से सात किलो मणिपुरी गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
गंगारामपुर [संवादसूत्र]। दक्षिण दिनाजपुर जिला के बालुरघाट थाना क्षेत्र के मुख्य शहर मंगलपुर इलाके से मंगलवार देर रात पुलिस ने सात किलो मणिपुरी गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
बालूरघाट के डीएसपी ने बताया कि आरोपित तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मंगलपुर से बालूरघाट शहर की ओर जा रहे थे। हमें इसे लेकर गुप्त सूचना मिली थी। तीनों युवकों का पीछा करते हुए इनकी तलाशी ली गई। तलाशी में सात किलो गांजा के साथ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनाई मंडल, संतोष राय और कृष्ण देवनाथ है। तीनों की उम्र 24 से 26 के बीच है। ये तीनों सिलीगुड़ी से आ रहे थे। एक के पास कूचबिहार की बस का टिकट भी मिला। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। 
chat bot
आपका साथी