कूचबिहार कृषि विकास केंद्र 1-0 से विजयी

संवाद सूत्र माथाभांगा बंगालवासियों में फुटबॉल का अजीब क्रेज है। माथाभांगा के दक्षिण पाड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM (IST)
कूचबिहार कृषि विकास केंद्र 1-0 से विजयी
कूचबिहार कृषि विकास केंद्र 1-0 से विजयी

संवाद सूत्र, माथाभांगा : बंगालवासियों में फुटबॉल का अजीब क्रेज है। माथाभांगा के दक्षिण पाड़ा स्पोर्टिग क्लब द्वारा आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन लोगों को उत्साह चरम पर था। गुरुवार को मुकाबला कूचबिहार कृषि विकास केंद्र बनाम सिलीगुड़ी उन्नयन संघ के बीच हुआ, जिसमें कृषि विकास केंद्र ने सिलीगुड़ी उन्नयन संघ को 1-0 से हराया। जीत का गोल कृषि विकास केंद्र की ओर से संजीव राय ने मारा। दूसरा मैच कूचबिहार भारती संघ बनाम रॉयल एफ सी के बीच हुआ। भारती संघ ने रॉयल एफ सी को 2-1 से पराजित किया।

chat bot
आपका साथी