सिताई ब्लॉक पंचायत समिति का गठन

संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के सिताई ब्लॉक पंचायत समिति बोर्ड का गठन गुरूवार को तृणमू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 08:20 PM (IST)
सिताई ब्लॉक पंचायत समिति का गठन
सिताई ब्लॉक पंचायत समिति का गठन

संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के सिताई ब्लॉक पंचायत समिति बोर्ड का गठन गुरूवार को तृणमूल कांग्रेस ने किया। समिति का सभापति संगीता राय बसुनिया को बनाया गया। वहीं सह सभापति के रूप में संतोष कुमार राय को चयनित किया गया। पुलिस की निगरानी में बोर्ड का गठन किया गया। गठन के बाद विधायक जगदीश बसुनिया की उपस्थिति में वियज उत्सव मनाया गया। गौरतलब है कि सिताई पंचायत समिति की सभापति संगीता राय बसुनिया इससे पूर्व आदाबाड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान थी। संगीता राय बसुनिया विधायक जगदीश बसुनिया की धर्म पत्‍‌नी है। वें पांच सालों तक आदाबाड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान थी।

कैप्शन : विजय उत्सव मनाते संगठन के सदस्य

chat bot
आपका साथी