शराब के के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : चेंगड़ाबांधा के कूचलीबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके की महिलाओं ने ठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 09:17 PM (IST)
शराब के के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
शराब के के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : चेंगड़ाबांधा के कूचलीबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके की महिलाओं ने ठान लिया है कि अब वें किसी भी हालत में नया शराब का दुकान खुलने नहीं देंगी। कूचलीबाड़ी विक्षोभ महिला सांस्कृतिक संगठन के बैनर तले गुरूवार को ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ग्राम पंचायत के प्रधान को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन की ओर से जयंती बासुनिया, सीमा राय आदि ने बताया कि हम इलाके में शराब की दुकानें खोलने नहीं देंगे। इसे लेकर मेखलीगंज ब्लॉक स्तर पर यह आंदोलन चल रहा है। शराब के कारण कई महिलाओं का घर टूटा है। रोजाना घर व समाज का परिवेश बिगड़ रहा है। परिवार टूट रहें है। अपराध बढ़ रहा है। ये सारी समस्या का जड़ एक मात्र शराब ही है। इसलिए हम इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे है। किसी भी कीमत पर यह आंदोलन नहीं रूकेगा।

कैप्शन: आंदोलन करती महिलाएं

chat bot
आपका साथी