हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के एक नंबर ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र गीतालदाह से हथियार के स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 06:30 PM (IST)
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के एक नंबर ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र गीतालदाह से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम हामिदुल हक(19) है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से पहले इलाके में तृणमूल व युवा तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार झड़प हो रही है। इस संघर्ष में गीतालदाह के ग्राम पंचायत सदस्य आबू मियां की मौत भी हो गयी। अभी भी इलाके में बमबाजी व गोली बारी हो रही है। शुक्रवार रात को भी हरिरहाट के इलाके में बमबाजी की घटना हुई। इलाके में शांति व्यवस्था के लिए इलाके में पुलिस का पहरा बिठाया गया है। दिनहाटा के एसडीपीओ उमेश जी गणपथ ने बताया कि दिनहाटा के एक नंबर ब्लॉक के सीमावर्ती गांव में बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

कैप्शन : पुलिस हिरासत में आरोप युवक

chat bot
आपका साथी