बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की आपत्ति पर बंद हुआ बांध निर्माण का कार्य

-चेंगड़ाबांधा इलाके में चल रहा था काम भारतीय श्रमिकों ने किया विरोध -बीएसएफ जवानों से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:17 AM (IST)
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की आपत्ति पर बंद हुआ बांध निर्माण का कार्य
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की आपत्ति पर बंद हुआ बांध निर्माण का कार्य

-चेंगड़ाबांधा इलाके में चल रहा था काम, भारतीय श्रमिकों ने किया विरोध

-बीएसएफ जवानों से इस विषय में बात करेंगे : यूडेन भुटिया

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : बांग्लादेश की सीमांत वाहिनी बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड(बीजीबी)के आपत्ति से बुधवार को सौ दिन के रोजगार योजना के तहत नदी बांध निर्माण का कार्य बंद हो गया। इसके कारण श्रमिकों में काफी आक्रोश है। यह मामला कूचबिहार जिला के चेंगड़ाबांधा सीमांत इलाके की घटना है। बुधवार को अचानक 15 नंबर संसद इलाके में हो रहे काम को बीजीबी के जवानों ने बंद करवा दिया। यह वास्तव में दो देशों संबंधों को विषय है। इससे भारतीय श्रमिकों में क्षोभ व्याप्त है।

भारतीय श्रमिकों व जॉब कार्ड धारी मो. रहीम का कहना है कि वें अपने भूखंड में काम कर रहे थे। इसके बीजीबी जवानों को क्या आपत्ति हो सकती है। यदि बांध निर्माण का कार्य समय पर नहीं हुआ तो नदी कटाव की संभावना हो सकती है। नदी कटाव से हर साल खेती की जमीन नदी में समा जाती है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्राम पंचायत के सदस्य सुनिर्मल गुह आए हुए थे। उन्होंने बताया कि बीजीबी ने काम बंद करवा दिया। इसके कारण श्रमिकों में रोष है। हमने इस विषय में बीएसएफ के जवान व ब्लॉक प्रशासन को सूचित कर दिया है।

मेखलीगंज ब्लॉक की बीडीओ यूडेन भुटिया ने बताया कि इस विषय में बीएसएफ जवान से बात की जाएगी। गौरतलब है कि चेंगड़ाबांधा बाजार के पीछे से धरला नदी बहती है। पूरे इलाके में बांध नहीं है। अक्सर नदी कटाव के कारण खेती की जमीन नदी में समा जाती है। नदी कटाव को रोकने के लिए नदी किनारे बांध निर्माण का कार्य प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। कुल 50 श्रमिकों का 14 दिनों के काम करने की योजना था। जहां काम हो रहा है, वहां से बांग्लादेश बॉर्डर काफी दूर है। लेकिन बीजीबी के जवानों का आरोप है कि सीमा से 150 मीटर की दूरी होने पर आपत्ति की गयी।

कैप्शन : नदी किनारे काम करती महिला श्रमिक

chat bot
आपका साथी