दिनहाटा कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कैद हुआ उम्मीदवारों का फैसला

कैचवर्ड चुनाव परिणाम -19 टेबल पर 103 मतदानकर्मी करेंगे मतगणना -सुबह आठ बजे से शुरू होगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 07:44 PM (IST)
दिनहाटा कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कैद हुआ उम्मीदवारों का फैसला
दिनहाटा कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कैद हुआ उम्मीदवारों का फैसला

कैचवर्ड : चुनाव परिणाम

-19 टेबल पर 103 मतदानकर्मी करेंगे मतगणना

-सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतगणना, स्ट्रांग रूम के बाहर लगाया गया कड़ा पहरा

-मतणनना से पूर्व सुभाष भवन में जीत का जश्न

संवाद सूत्र,दिनहाटा: तृणमूल, भाजपा सहित पांच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। यह मंगल किसके लिए मंगल या अमंगल लाता है यह आज पता चलेगा। वैसे मतगणना से पूर्व ही दिनहाटा के सुभाष भवन में तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा व उनके समर्थक काफी खुश दिखे। दिनहाटा कॉलेज के डीसीआरसी में मतगणना होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से सब तैयारियां पूरी कर ली गयी है। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस व केंद्रीय वाहिनी का कड़ा पहरा देखा जा रहा है।

महकमा शासक व चुनाव अधिकारी हिमाद्री सरकार ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना होगी। मतगणना 19 टेबल पर होगी। इसके लिए 103 चुनावकर्मी रहेंगे। दिनहाटा कॉलेज में मतगणना होगी। वहां पुलिस व केंद्रीय बल तैनात रहेंगे। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उप चुनाव को लेकर तृणमूल खेमा पूरी तरह आश्वस्त है कि परिणाम उसके झोली में ही आएगा। सुभाष भवन में जश्न जैसा माहौल देखा गया। वहीं दूसरी ओर गोधुली बाजार स्थित अपने निवास स्थान पर भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं वाममोर्चा के उम्मीदवार अब्दुल रउफ ने मतगणना के दौरान कौन-कौन नेता कार्यकर्ता रहेंगे, इसे लेकर अपने टीम के साथ चर्चा की।

तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा ने बताया कि भाजपा का जो ऑवजॉरबर है व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री है, वह अपने बूथ पर एजेंट नहीं दे पाया। यह वास्तव में हमारा नैतिक जीत है। यह दिनहाटा के लोगों की जीत है। वैसे इस बार मैं रिकॉर्ड वोट से जीतूंगा, इतना तय है। इस जिला में निशिथ का राजनीतिक अंत होगा। निशिथ प्रामाणिक केवल कागज का बाघ है। वह काफी डरपोक किस्म का आदमी है।

वहीं भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल ने बताया कि चुनाव के दिन तृणमूल ने किस तरह से लोगों को तंग किया। यह चुनाव आयोग से हमने शिकायत की। लेकिन सारी शिकायतें केवल फाइलों में बंद हो गयी। उसे लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। यहां हम किसी तरह के न्याय की आशा नहीं कर सकते। वहीं वाममोर्चा के उम्मीदवार ने कहा कि भय व हिंसा के दम पर उपचुनाव हुआ है। यह जनता ने देखा है।

कैप्शन : स्ट्रांग रूम पर केंद्रीय वाहिनी का पहरा

chat bot
आपका साथी