कॉलेज की छत से गिरने से छात्र घायल

संवादसूत्र कूचबिहार जिले में एक कॉलेज के छत से छलांग लगाने के दौरान एक छात्र की मौत ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:19 AM (IST)
कॉलेज की छत से गिरने से छात्र घायल
कॉलेज की छत से गिरने से छात्र घायल

संवादसूत्र, कूचबिहार : जिले में एक कॉलेज के छत से छलांग लगाने के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। छत से गिरने के बाद उसे कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। यह घटना जिले के हरिनचौड़ा के इंजीनियर कालेज में घटी। मेकेनिकल इंजीनियर के चतुर्थ वर्ष के छात्र का नाम बिजन बनिक है, जो डायमंड हर्बर का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत छात्र के दोस्त सुप्रतिक बारिक ने कहा कि अचानक जोरदार आवाज सुनकर बाहर आया, तो विजन नीचे पड़ा हुआ था। हालांकि उसने यह क्यों किया, समझ में नहीं आ रहा था। शायद वह मानसिक रूप से परेशान था।

इधर इंजीनियर कालेज के प्राचार्य प्रवाल देव ने कहा कि छत से वह छात्र कैसे गिर गया। इस बारे में जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी