बीडीओ के तबादले से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

-संजीव घोष ने संभाला नये बीडीओ का पदभार संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : बीडीओ के तबादले क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 06:58 PM (IST)
बीडीओ के तबादले से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
बीडीओ के तबादले से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

-संजीव घोष ने संभाला नये बीडीओ का पदभार

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : बीडीओ के तबादले की सूचना मिलते ही मेखलीगंज के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि मेखलीगंज ब्लॉक के बीडीओ बिरूपाक्ष मिश्र का तबादला मुर्शिदाबाद जिला के बेलडांगा के एक नंबर ब्लॉक के बीडीओ के रूप में हुआ है। ग्रामीणों के लिए बीडीओ बिरूपाक्ष ने बहुत से कार्य किये। इसलिए यहां लोग उनके तबादले से आहत है। आज चेंगड़बांधा बीडीओ कार्यालय के सामने स्व निर्भर गु्रप की महिलाओं ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। तबादले का विरोध किया। हाथों में प्ले कार्ड लेकर बिरूपाक्ष जैसे अधिकारी को यहां से नहीं जाने की अपील की।

महिला आंदोलनकारी मंजूमा बेगम ने बताया कि बिरूपाक्ष बाबू के तबादले की बात सुनकर हम सब सदमे में है। हमें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका तबादला किया जा रहा है। कूचबिहार के जिलाधिकारी ने बताया कि यह रूटीन बदली है। शुक्रवार को नये बीडीओ के रूप में संजीव घोष ने दायित्व संभाला।

कैप्शन : विरोध प्रदर्शन करती हुई महिलाएं

chat bot
आपका साथी