ेधान के खेत में मिला अज्ञात शव

संवाद सूत्र, कूचबिहार: दिनहाटा-1 ब्लाक के अटियाबाड़ी इलाके में आज सुबह एक अज्ञान शव मिलने से सनसनी फै

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Aug 2017 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 02 Aug 2017 03:48 PM (IST)
ेधान के खेत में मिला अज्ञात शव
ेधान के खेत में मिला अज्ञात शव

संवाद सूत्र, कूचबिहार: दिनहाटा-1 ब्लाक के अटियाबाड़ी इलाके में आज सुबह एक अज्ञान शव मिलने से सनसनी फैल गया। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने इलाके के रेल लाइन से सटे धान के खेत में शव को देखा। इसके तुरंत बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। दिनहाटा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। शव के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन जूता दूसरे जगह पर फेंका पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार युवक को ट्रेन से धक्का दिया गया होगा।

गौरतलब है कि गत एक महीने में स्थानीय श्मशान के पास से दो शव बरामद किया गया था। फिर एक अज्ञात शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी