आवास आवंटन में गड़बड़ी की हो निष्पक्ष जांच

जामुड़िया भाजपा जामुड़िया मंडल दो एससी मोर्चा की ओर से बुधवार को 13 सूत्री मांगों को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:31 PM (IST)
आवास आवंटन में गड़बड़ी की हो निष्पक्ष जांच
आवास आवंटन में गड़बड़ी की हो निष्पक्ष जांच

जामुड़िया : भाजपा जामुड़िया मंडल दो एससी मोर्चा की ओर से बुधवार को 13 सूत्री मांगों को लेकर परसिया ग्राम पंचायत का घेराव कर पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया। सर्वप्रथम परसिया गोलाई से जुलूस का आयोजन कर कुलडांगा स्थित पंचायत कार्यालय पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा जामुड़िया मंडल दो अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि परसिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी की काफी जटिल समस्या है। यहां पीएचई का पानी नहीं होने की वजह से लोगों को पेयजल के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एम्फन तूफान के पीडित लोगों को घर मुहैया नहीं कराया गया है, पीड़ितों को अविलंब घर मुहैया कराना होगा। परसिया पंचायत क्षेत्र में अनेक बुजुर्ग एवं विधवा पेंशन से वंचित है। ऐसे वंचित लोगों को अविलंब पेंशन की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परसिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में अनेकों गरीब एवं जरूरतमंद लोग 100 दिन के काम से वंचित हैं। उनको जल्द से जल्द जॉब कार्ड मुहैया कराना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी गड़बड़ी हुई है, इसकी निष्पक्ष जांच कर जरूरतमंदों को आवास आवंटित करना होगा। घेराव प्रदर्शन के पश्चात मांगों का ज्ञापन पंचायत प्रधान लक्खी मुंडा को सौंपा गया। पंचायत प्रधान द्वारा मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान भाजपा जामुड़िया मंडल दो सचिव विष्णु नेवार, संयोजक सुशील जोशी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रमेश घोष, परसिया अंचल एससी मोर्चा के अध्यक्ष मानिक बाउरी, सचिव रामफल बाउरी, महासचिव राहुल बाउरी, सुनील बाउरी, विवेक आकुरिया, हृदय घोष, समीरन मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी