केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तृकां की सभा

उखड़ा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के द्वारा उखड़ा एलआ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:39 PM (IST)
केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तृकां की सभा
केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तृकां की सभा

उखड़ा : केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के द्वारा उखड़ा एलआइसी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं अंडाल मोड़, काजोड़ा गोलाई, सिदुली आदि जगहों में रैली निकाली गई। जहां उपप्रधान राजू मुखर्जी, उखड़ा अंचल के युवा अध्यक्ष नयन मुखर्जी आदि मौजूद थे। राजू मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जन विरोधी नीतियां अपना रही है। जिसका नतीजा है कि राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का अधिकार छीनने की कोशिश हो रही है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र की नीतियों के खिलाफ तृकां का आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार को आम जनता के बारे में सोचना होगा। दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। एक तो लॉकडाउन में रोजगार छीन गया है, अब महंगाई बढ़ने से लोगों को काफी समस्या होगी।

chat bot
आपका साथी