साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को पुलिस तत्पर

दुर्गापुर दुर्गापुर थाना के प्रांगण में ही साइबर क्राइम सेल बुधवार से शुरू हुआ। जिसका उद्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:52 PM (IST)
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को पुलिस तत्पर
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को पुलिस तत्पर

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के प्रांगण में ही साइबर क्राइम सेल बुधवार से शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन पुलिस आयुक्त सुकेश जैन, डीएम पूर्णेदू माजी, विधायक जितेंद्र तिवारी, विश्वनाथ पड़ियाल, मेयर दिलीप अगस्ती ने किया। इस तरह आसनसोल-दुर्गापुर में यह दूसरा साइबर क्राइम सेल है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए वर्ष 2015 में आसनसोल में साइबर सेल की स्थापना हुई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्गापुर में अब सेल बनाया गया है। पुलिस आयुक्त सुकेश जैन ने कहा कि पुलिस शारीरिक अपराध पर नियंत्रण रखने को सक्रिय है, लेकिन इन दिनों स्मार्टफोन का प्रचलन बढ़ने एवं ऑनलाइन लेनदेन शुरू होने के बाद साइबर अपराध की घटना हुई है। एक तरफ वे अन्य जगह रहकर यहां के लोगों के बैंक खाते से रुपया गायब कर देते हैं। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से उकसानेवाला पोस्ट किया जाता है, जिससे समाज में अशांति फैलने का डर रहता है। वैसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए साइबर सेल का कार्यालय दुर्गापुर में खोला गया है। जहां दुर्गापुर महकमा के लोग शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड के जामताड़ा गैंग के लोग निरीह लोगों को कई तरह से निशाना बनाते हैं। लोग एक अपराध से जागरूक होते हैं तो वे लोग दूसरा हथकंडा अपना लेते हैं। अब वे लोग मोबाइल लिक भेजकर भी ठगी कर रहे हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। मौके पर डीसीपी सायक दास, सौम्यदीप भट्टाचार्य, एसीपी अक्षत गर्ग, स्वपन दत्ता समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी