अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान मंदिर की मूर्ति

अंडाल अंडाल थाना के काजोड़ा ग्राम रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप हनुमान मंदिर में रि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:06 PM (IST)
अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान मंदिर की मूर्ति
अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान मंदिर की मूर्ति

अंडाल : अंडाल थाना के काजोड़ा ग्राम रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप हनुमान मंदिर में रविवार की रात अराजक तत्वों ने भगवान बजरंग बली की मूर्ति तोड़ दी। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है।

बताया जाता है कि वर्षों पहले हनुमान मंदिर की स्थापना स्थानीय लोगों ने की थी। जहां बजरंग बली की मूर्ति भी थी। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा। हालांकि व्यवसायी समिति के लोग आगे आएं और लोगों से सहयोग लेकर यहां मूर्ति की स्थापना शुरू कर दी। राजेश पांडे के नेतृत्व में पुरोहितों की पांच टीम ने विधिवत मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना करवाई एवं दुर्गापुर से मूर्ति लाकर स्थापित की गई। अब मंगलवार को 24 घंटा व्यापी अष्टयाम का भी यहां आयोजन किया जाएगा। बाजार कमेटी के सचिव अनिमेष मंडल ने कहा कि सुबह में हमलोग मॉर्निंग वॉक के दौरान यहां प्रत्येक दिन की तरह आज भगवान को प्रणाम करने पहुंचे। उसी समय टूटी मूर्ति पर नजर पड़ी। बजरंग बली की मूर्ति तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

- भाजपा नेताओं के साथ दु‌र्व्यवहार व मारपीट का आरोप

- तृकां ने भाजपा के आरोप को गलत बताया

जागरण संवाददाता, अंडाल : काजोड़ा ग्राम रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद भाजपा व तृकां आमने-सामने आ गई है। भाजपा ने साजिश के तहत मूर्ति तोड़ने का आरोप तृकां पर लगाया है। वहीं भाजपाइयों के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है। इसके खिलाफ भाजपा ने सोमवार की सुबह अंडाल थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

भाजपा नेता जयंत मिश्रा ने कहा कि गत रात में हनुमान मंदिर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दी। सोमवार की सुबह जब हमलोग गए तो हमलोगों पर हमला किया गया। हमलोगों के साथ मारपीट एवं दु‌र्व्यवहार भी किया गया। उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थे। पुलिस, तृकां के लोगों की मदद से दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। काजोड़ा इलाके में अराजक तत्वों कोयला, बालू माफियाओं का वर्चस्व है। साजिश के तहत ही मूर्ति को तोड़ा गया है। वहीं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता राज कुमार सिंह ने कहा कि सुबह आठ बजे मूर्ति टूटने की जानकारी मिली, वहां गया तो मुझे धमकी दी गई। भाजपा की ओर से अंडाल थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। हालांकि युवा तृकां के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव ने कहा कि भाजपा को राजनीति करने के बजाय मूर्ति टूटने पर व्यवसायियों व ग्रामीणों के साथ प्रतिमा स्थापित करने में हाथ बंटाना चाहिए। लेकिन वे लोग सस्ती राजनीति पर तुले हुए हैं।

chat bot
आपका साथी