दुर्गापुर दामोदर बैराज पर एक माह आवागमन नियंत्रित

लीड दुर्गापुर दामोदर बैराज पर एक माह आवागमन नियंत्रित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 06:23 PM (IST)
दुर्गापुर दामोदर बैराज पर एक माह आवागमन नियंत्रित
दुर्गापुर दामोदर बैराज पर एक माह आवागमन नियंत्रित

दुर्गापुर दामोदर बैराज पर एक माह आवागमन नियंत्रित

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर बैराज पर ज्वाइंट प्लेट की मरम्मत के लिए बुधवार से एक माह के लिए बैराज का रास्ता एक ओर बंद रहेगा। जिसके कारण बैराज पर आवागमन में समस्या होगी। परिस्थिति नियंत्रण के लिए कुछ वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से भेजने की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2017 के 24 नवंबर को बैराज के एक नंबर गेट एवं वर्ष 2020 के 31 अक्टूबर को बैराज का 31 नंबर गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। राज्य के सिंचाई विभाग की ओर से 2018 में जर्जर लाकगेट की मरम्मत एवं बदलने का काम शुरू हुआ। जिसके लिए 130 करोड़ का फंड मंजूर हुआ। दुर्गापुर दामोदर बैराज पर कुल 34 गेट है। आरंभ में 11 गेट बदलने की बात थी, बाद में सिंचाई विभाग की मेकेनिकल समीक्षा के बाद और छह गेट को बदला गया। इस तरह कुल 17 गेट को बदला गया। पहले ही एक और 31 नंबर गेट की मरम्मत हुई थी। बाकी गेट की मरम्मत विभिन्न समय में हुई। अब बैराज के ऊपर स्थित रास्ते के ज्वाइंट प्लेट की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। दो गेट के बीच एक ज्वाइंट प्लेट है। पहले सात ज्वाइंट प्लेट की मरम्मत की गई। रास्ते के और पांच ज्वाइंट प्लेट की मरम्मत जरूरी है। क्योंकि ज्वाइंट प्लेट नष्ट हो जाने से वाहनों का चक्का उस जगह में पड़ने से आवागमन पर असर पड़ रहा है। इस कारण प्रशासन की अनुमति लेकर मरम्मत का निर्णय हुआ है। जिसके लिए एक माह तक वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा। एक तरफ काम होगा एवं दूसरी ओर धीमी गति से वाहन गुजरेंगे।

वैकल्पिक रास्ते से भेजे जा रहे भारी वाहन : बुधवार से ही बैराज के दोनों ओर ट्रैफिक नियंत्रण का काम शुरू किया गया। पहले एक तरफ से कुछ समय के लिए वाहनों को छोड़ा जा रहा है, फिर उसे रोक कर दूसरी ओर से वाहनों को भेजा जा रहा है।

वहां ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात है, जो एक-दूसरे के संपर्क में रह रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि वाहनों का नियंत्रण सामान्य है। दो से पांच मिनट रूकना पड़ रहा है। हालांकि भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से भेजा जा रहा है। बांकुड़ा से आने वाले वाहनों को बड़जोड़ा से मेजिया की ओर से भेजा जा रहा है। वहीं दुर्गापुर के मूचीपाड़ा एवं एसबी मोड़ से आने वाले वाहनों को रानीगंज होकर भेजा जा रहा है।

इन लाकगेट के पास चल रहा काम : ठेका संस्था के अधिकारी राजा भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्गापुर दामोदर बैराज पर 15-17, 27-30 एवं 33-34 लाकगेट का काम चल रहा है। इस कारण 23 सितंबर तक प्रशासन की ओर से काम की अनुमति मिली है। काम जितना जल्दी समाप्त हो, उसके लिए हमलोग तत्पर है। ताकि लोगों को समस्या न हो।

वर्ष 1948 में बना था बैराज : दामोदर नदी से बाढ़ की रक्षा को लेकर वर्ष 1948 में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से वर्ष 1955 में दुर्गापुर बैराज का निर्माण हुआ। जो करीब 692 मीटर लंबा है, जिस पर 34 लाकगेट है। बैराज तैयार होने के बाद उसकी मरम्मत को काफी वर्षों तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण गेट कमजोर हो गया था।

chat bot
आपका साथी