भाजपा कर्मियों के साथ हाथापाई, थाना का घेराव

रानीगंज रानीगंज के कॉलेज पाड़ा व बाउरी पाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:34 PM (IST)
भाजपा कर्मियों के साथ हाथापाई, थाना का घेराव
भाजपा कर्मियों के साथ हाथापाई, थाना का घेराव

रानीगंज : रानीगंज के कॉलेज पाड़ा व बाउरी पाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस की महिला कर्मियों ने भाजपा कर्मियों के साथ हाथापाई की। इस घटना के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को रानीगंज थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा कर्मियों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कर्मी घर-घर जाकर लोगों को बरगला रहे हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि तृकां की सरकार बनते ही सभी के खाते में 5000 रुपये नगद आएगा। इस प्रकार का झूठा प्रचार कर तृणमूल कांग्रेस के कर्मी ममता बनर्जी के समर्थन में वोट मांग रहे थे। जिसमें महिला कर्मी विशेष रूप से थी। इसका विरोध करने पर तृणमूल कांग्रेस की महिला कर्मी हाथापाई पर उतर आई और भाजपा कार्यकर्ता साधु बाउरी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद भाजपा के कर्मी एकत्रित हुए और रानीगंज थाना में प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाते ही रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी विजन मुखर्जी भी पहुंचे और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। विजन मुखर्जी ने कहा कि रुपये का प्रलोभन देकर वोट मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी