डकैती की योजना बनाते तीन धराया

डकैती की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 04:54 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते तीन धराया
डकैती की योजना बनाते तीन धराया

गुप्त सूचना के आधार पर कुल्टी थाना पुलिस ने नियामतपुर बाजार में डकैती की योजना बनाते हुए सौदागर नोनिया, नसीम अंसारी, अरबा•ा कुरैशी को गिरफ्तार कर मंगलवार को आसनसोल अदालत में चालान किया। अदालत ने आरोपितों की जमानत अर्जी निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चाकू, भुजाली, रॉड जब्त किया है। इस संदर्भ में अवर निरीक्षक स्नेहाशीश पाण्डे ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

............

फरार दो आरोपित गिरफ्तार

आसनसोल: सालानपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से फरार डकैत मेघा बाउरी, मोतीलाल ठाकुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को आसनसोल अदालत में चालान किया। अदालत ने आरोपितों की जमानत अर्जी निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया। विदित हो कि 10 सितंबर 2019 की रात पुलिस ने मेलेकोला के पास 4 डकैतों को अवैध असलहा समेत गिरफ्तार किया था। उस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए यह आरोपित फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी