खानपान की चीजों में मानकों का रखें ध्यान

उत्तरकाशी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तत्वावधान में गढ़वाल मंडल विकास निगम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
खानपान की चीजों में 
मानकों का रखें ध्यान
खानपान की चीजों में मानकों का रखें ध्यान

उत्तरकाशी : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तत्वावधान में गढ़वाल मंडल विकास निगम उत्तरकाशी में शनिवार को खाद्य कारोबारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तरकाशी के होटल, रेस्टोरेंट और रिटेल थोक के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी मानक, नियम और स्वच्छता की विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रेनर अशोक धीमान और वरुण वत्स ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य कारोबार संचालक को यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। ट्रेनिग के माध्यम से उन्हें खाद्य सुरक्षा का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कहा 17 नवंबर को चिन्यालीसौड़ में भी खाद्य कारोबारियों का खाद्य सुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर अंकित उप्पल, रमेश चंदोक, हरीश आदि मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी