'एक को मानो, एक को जानो, एक हो जाओ'

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ : चिन्यालीसौड़ में आयोजित निरंकारी संत समागम में निरंकारी मिशन से जुड़े लोगो

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 07:08 PM (IST)
'एक को मानो, एक को जानो, एक हो जाओ'

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ : चिन्यालीसौड़ में आयोजित निरंकारी संत समागम में निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने सभी से विश्व बंधुत्व और एकत्व की ओर जाने की अपील की। मिशन से जुड़े ज्ञान प्रचारकों ने लोगों से भ्रम में ना रहकर परमात्मा की प्राप्ति को निराकार ब्रह्म की उपासना की अपील की।

चिन्यालीसौड़ में शनिवार को आयोजित समागम में गुरु गद्दी पर बैठे मिशन के जोनल इंचार्ज हरिभजन सिंह ने प्रवचन देते हुए कहा कि निरंकारी मिशन लोगों को धर्म और जाति से परे उठकर एक होने का अभियान है। उन्होंने कहा कि मिशन का आधार ही एक को मानो, एक को जानो और एक हो जाओ है। उन्होंने कहा कि मिशन से जुड़ना एकत्व की ओर जाना है। मिशन लोगों को आपस में सद्भाव से रहना सिखाता है। वहीं इस मौके पर संचालन कर रही सबिंद्र कौर ने कहा कि निरंकारी मिशन उस परमात्मा के दर्शन करवाता है जिसका कोई आकार नहीं है। उन्होंने कहा कि परमात्मा का कोई आकार नहीं है वह निराकार है और मिशन इसी विश्वास पर काम करता है। इस मौके पर जिला ज्ञान प्रचारक डॉ. खिलानंद जोशी ने कहा कि निरंकारी मिशन कोई प्रचलित धर्म या संप्रदाय नहीं है यह एक आध्यात्मिक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन से जुड़े लोग विश्व शांति और एकत्व पर विश्वास करने और इसे प्रेरित करने के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर दूर दराज इलाकों से आए मिशन से जुड़े लोगों ने मिशन से जुड़ने के बाद जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बताया। इस मौके पर दर्शन लाल, राजीव बिजल्वा, भोलूराम आर्य, कृष्ण चंद रमोला समेत हजारों की संख्या में निरंकारी मिशन से जुड़े लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी