रंग और तूलिका से सड़कों पर उकेरी जागरूकता, बताया लॉकडाउन के नियमों का पालन करना कितना जरूरी

उत्तरकाशी के नौगांव में मातृभूमि सेवक के कार्यकर्ताओं ने एक मुहीम चलाई है। इसके जरिये लोगों को बताने की कोशिश की कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करना कितना जरूरी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 10:14 PM (IST)
रंग और तूलिका से सड़कों पर उकेरी जागरूकता, बताया लॉकडाउन के नियमों का पालन करना कितना जरूरी
रंग और तूलिका से सड़कों पर उकेरी जागरूकता, बताया लॉकडाउन के नियमों का पालन करना कितना जरूरी

उत्तरकाशी, जेएनएन। चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी से लेकर तमाम लोग ऐसे हैं जो कोरोना को हराने के लिए दिन रात मुकाबला कर रहे हैं। कोरोना महामारी का खतरा समाज का बड़ा तबका भी समझ रहा है। पर कुछ है जो समझने को तैयार नहीं। ऐसे लोगों के लिए उत्तरकाशी के नौगांव में मातृभूमि सेवक के कार्यकर्ताओं ने एक मुहीम चलाई है। इस मुहीम के तहत कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर चित्रकारी की है। जिसके जरिये लोगों को बताने की कोशिश की गई है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। कोरोना संक्रमण का खतरा कितना खतरनाक है।  

इस अभियान में युवा ने नौगांव नगर पंचायत के हर चौराहे पर कोरोना की पेंटिंग बनायी है। साथ ही स्लोगन भी लिखा गया है। घर में रहे, सुरक्षित रहें, कोरोना को हराना है, देश बचाना है, जान है तो जहान जैसे स्लोगन और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। चित्रकारी बनाने वाले नितिन रमोला कहते हैं कि मातृभूमि सेवक के कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्य चौराहों पर चित्रकारी कर संदेश देने की कोशिश की है। उन्‍होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री समेत देश के तमाम लोग अपील कर रहे हैं कि कोरोना से बचने की लिए जरूरी एहतियात अपनाएं। लेकिन, कुछ लोग बिना काम के ही बाजार में घूम रहे हैं। तो कुछ लोग शारीरिक दूरी का निमय मानने को तैयार नहीं है। 

चित्रकारी करने वाले युवाओं में मातृभूमि सेवक के कार्यकर्ता नितीन रमोला, शिवम् चौहान, रोहित रावत, मनोज शर्मा, गोलू डोभाल, विनित बिष्ट शामिल हैं। इन्होंने नौगांव चौराह समेत सार्वजनिक स्थानों व सड़क पर स्लोगन बनाकर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान मनोज शर्मा की रेखदेख में ये लोग कोरोना महामारी के प्रति लोंगों को जागरूक करने की ठानी है जिसे स्थानिय लोगों ने भी सराहना की है। 

नितीन रमोला ने कहा आगे भी रंवाई भाषा में सड़कों पर रंगों व कूंची की कलाकारी दिखाकर लोगों को जानकारी दी जायेगी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल ने इनके ओर से तपती धूप में सड़कों पर उकेरी गई पेंटिंग को लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

यह भी पढ़ें: यहां बंजर खेतों में लगया कैंपिंग टैंट, प्रवासियों को किया क्‍वारंटाइन; सभी काफी खुश

chat bot
आपका साथी