फेरी व्यवसायी का शव मिला

भटवाड़ी : एक फेरी व्यवसायी का शव स्याबा गांव के खेतों में पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि फेरी व्यवस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jul 2017 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jul 2017 05:42 PM (IST)
फेरी व्यवसायी का शव मिला
फेरी व्यवसायी का शव मिला

भटवाड़ी : एक फेरी व्यवसायी का शव स्याबा गांव के खेतों में पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि फेरी व्यवसायी की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

भटवाड़ी मुख्यालय से 12 किमी दूर स्याबा गांव में खेतों में काम कर रहे लोगों ने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को दी। राजस्व टीम ने शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त फेरी व्यवसायी नरेश कुमार (55) पुत्र बीरबल निवासी जलालपुर मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी