बारिश पैकेज,,,,तीन घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

उत्तरकाशी : रविवार को भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बंद रहा, जबकि यमुनोत्री हा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 07:22 PM (IST)
बारिश पैकेज,,,,तीन घंटे बंद रहा  गंगोत्री हाईवे
बारिश पैकेज,,,,तीन घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

उत्तरकाशी : रविवार को भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बंद रहा, जबकि यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट के पास रुक-रुक कर भूस्खलन होता रहा। हाईवे बंद होने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले में रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।

रविवार सुबह दस बजे गंगोत्री हाईवे नालूपानी के पास भूस्खलन होने से बंद हुआ। यहां पर हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा। इससे यात्री परेशान रहे। वहीं, यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास सुबह के दौरान बंद रहा। एनएच कर्मियों ने दोपहर में हाईवे को सुचारु किया। लेकिन, पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। यात्रियों व स्थानीय लोगों को ओजरी-त्रिखली होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। (जासं)

chat bot
आपका साथी