ईद पर अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

जागरण टीम, गढ़वाल: गढ़वाल क्षेत्र में प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक ईद-उल-अजहा का पर्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Aug 2018 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 22 Aug 2018 06:15 PM (IST)
ईद पर अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ
ईद पर अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

जागरण टीम, गढ़वाल: गढ़वाल क्षेत्र में प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हजारों नवाजियों ने हाथ उठाकर एक साथ देश व दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी।

सीमांत जिला चमोली में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गोपेश्वर और जोशीमठ में ईद की नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। गोपेश्वर में पोस्ट आफिस के निकट जबकि जोशीमठ में गांधी मैदान में ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान नगर क्षेत्र में हर चौक और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। ¨हदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर जाकर ईद की बधाई दी। वहीं, कर्णप्रयाग में बकरीद पर्व पर अपर बाजार स्थित मस्जिद में नमाज अता की गई। इस दौरान खीर, मिठाई, सेवाइयां बनाकर एक दूसरे को परोसी।

कोटद्वार मे ईद की नमाज ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में अता की गई। बुधवार सुबह सवा नौ बजे का समय नमाज के लिए मुकर्रर किया गया था। कोटद्वार के मौलाना बदरूल इस्लाम अंसारी ने नमाज अता करवाई। कहा कि समाज को जात-पात से ऊपर उठकर सर्व समाज के हित में कार्य करना होगा। वहीं ईद की व्यवस्थाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन मंगलवार रात से ही मुस्तैद हो गया था।

वहीं पौड़ी मुख्यालय के लोअर बाजार स्थित मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल अजहा की नमाज अता की गई। जिसमें काफी संख्या में नमाजी शामिल हुए। नमाज मुफ्ती मो. तारिक ने अता करवाई। इस दौरान सभी ने देश में अमन शांति की दुआ मांगी। इसके अलावा माल रोड़ स्थित मस्जिद में भी नमाज अता की गई।

उत्तरकाशी, जिला मुख्यालय के निकट जामा मस्जिद में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल जुहा बकरीद पर मस्जिद में नमाज अता की। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद यूनूस खान ने मस्जिद में नमाज अता कराई। मुस्लिम भाइयों ने नमाज, कलमा पढ़कर अल्लाह के सामने इबादत करते हुए अपने परिवार की खुशहाली की दुआएं मांगी। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान परोसोकर अपने मेहमानों को खिलाया।

वहीं, श्रीनगर गढ़वाल स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अता कर देश की खुशहाली और शांति की कामना की। मौलाना ताजीम ने ईद की नमाज अता कराई। करीब नौ बजे हुई इस विशेष नमाज में श्रीनगर के साथ ही श्रीकोट गंगानाली, कीर्तिनगर, खंडाह, बडियारगढ़ सहित अन्य समीपवर्ती क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।

फोटो। 22 जीओपीपी 1

कैप्शन। गोपेश्वर में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग

chat bot
आपका साथी