यमुनोत्री धाम का दो करोड़ से होगा कायाकल्प

संवाद सूत्र, बड़कोट : विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम का जल्द स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस के तहत कायाकल्प ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 06:35 PM (IST)
यमुनोत्री धाम का दो करोड़ से होगा कायाकल्प
यमुनोत्री धाम का दो करोड़ से होगा कायाकल्प

संवाद सूत्र, बड़कोट : विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम का जल्द स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस के तहत कायाकल्प होने जा रहा है। जिला प्रशासन की गेल के साथ दिल्ली में हुई बैठक में गेल ने मार्च 2019 तक दो करोड़ रुपये देने की बात की गई है। इस धनराशि से धाम की सुंदरता के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी काम किया जाना प्रस्तावित है। आने वाले यात्राकाल में चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री में बहुत कुछ बदला-बदला नजर आएगा।

सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वजल के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव के तहत यमुनोत्री धाम में स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस प्लान में सेनिटेशन के अंतर्गत शौचालय, स्नान घाट निर्माण के साथ ही सबसे बड़ी चुनौती यात्राकाल में हृदयघात से मरने वाले यात्रियों की समस्या से निजात पाने के लिए कार्डियोलोजिस्ट की व्यवस्था के साथ ही सभी जरूरी उपकरण देने पर सहमति बनी है। वहीं दूसरी ओर मंदिर की पौराणिकता को उजागर करने के लिए लकड़ियों पर पहाड़ी नक्कासी करने के साथ ही यमुना पार्क बनाने की भी योजना है। स्वजल के डॉ. लोकेंद्र चौहान ने बताया कि गेल ने यमुनोत्री धाम के सौंदर्यीकरण के लिए मिलने वाले दो करोड़ रुपये मार्च से पहले रिलीज करने को कहा गया है। बैठक में डीएम आशीष चौहान, गेल के जीएम अनूप गुप्ता, दीपक वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी