बड़कोट में यात्रियों के पहले जत्थे का भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, बड़कोट : यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के पहले जत्थे का बड़कोट नगर पा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 06:50 PM (IST)
बड़कोट में यात्रियों के पहले जत्थे का भव्य स्वागत
बड़कोट में यात्रियों के पहले जत्थे का भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, बड़कोट : यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के पहले जत्थे का बड़कोट नगर पालिका और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। नगर पालिका की ओर से यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पाद ¨रगाल से बनी कंडियों व जूट के बैग वितरित किए। जिससे वह सामान रखने के लिए पॉलीथिन के बजाय इनका प्रयोग कर सकें।

चारधाम यात्रा शुरू होने की पूर्व संध्या पर नगर पालिका बड़कोट ने नगर में यात्रियों के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया। यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के पहले जत्थे का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर यात्रियों को धाम की पवित्रता व महत्ता से अवगत कराया गया। साथ ही भारत स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए स्वच्छता के साथ यात्रा करने की अपील की। नगर पालिका ईओ अमरजीत कौर ने पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही कहा कि पॉलीथिन बेचने और प्रयोग करने पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

यात्रियों के जत्थे का स्वागत करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल ¨सह रावत, सीओ जीएस कोहली, पूर्व काबीना मंत्री मोहन ¨सह गांववासी, विजेंद्र ¨सह रावत, निर्मला, रोशनी सहित दर्जनों मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी