समस्या निस्तारण के लिए अधिकारी बनें जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 07:30 PM (IST)
समस्या निस्तारण के लिए  अधिकारी बनें जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कलेक्ट्रेट के साथ हर गरीब परिवार का विश्वास जुड़ा हुआ होता है।

सोमवार को डीएम ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर अधिकारियों की बैठक ली। डीएम दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि कलक्ट्रेट में गरीब जनता अपनी समस्याओं को लेकर बड़े विश्वास के साथ आती है। इसलिए उनकी समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अनुभागों के कर्मचारी गरीब परिवारों के त्रुटिपूर्ण आवेदन ठीक कर समस्याओं का निस्तारण करें। डीएम ने अपने स्तर से होने वाले सभी कार्यो को शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा, उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, श्री देव सुमन साहित्य कला मंच के अध्यक्ष नागेंद्र थपलियाल, पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुपाल ¨सह रावत, विशन ¨सह राणा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी