मिलकर करें संघर्ष

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन के खिलाफ

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 23 Dec 2014 04:44 AM (IST)
मिलकर करें संघर्ष

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन के खिलाफ दलगत राजनीति से उपर उठकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह केंद्र सरकार में पूरी तरह पैरवी के लिए तैयार हैं और समय आने पर आदोलन भी किया जाएगा।

सोमवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने दो साल तक इको सेंसेटिव जोन के मुद्दे पर जनमत संग्रह जुटाने की बजाय राज्य सरकार खामोश रही। उन्होंने कहा कि 2010 में सर्वप्रथम भाजपा ने ही इको जोन का विरोध किया था और आज भी जनता के साथ खड़ी है। इको जोन घोषित हुआ तो स्थानीय स्तर पर विकास ठप होने के साथ ही चीन सीमा पर सड़कों व अन्य सुविधाओं के विस्तार को झटका लगेगा जो कि सामरिक दृष्टि से देश व प्रदेश के लिए खतरा पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि जोन के मुद्दे को भाजपा केंद्र और राज्य में पुरजोर तरीके से उठाएगी। उन्होंने जंतर मंतर पर दिल्ली में काग्रेस के धरने को नौटंकी करार दिया और कहा कि अपने कारनामों को छुपाने के लिए काग्रेस ने यह सब किया। केंद्र सरकार राज्य को भारीभरकम धन दे रही है, लेकिन राज्य विकास के प्रति कोई ध्यान नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष बैसाखू लाल, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र बिष्ट, पूर्व महामंत्री जगमोहन सिंह रावत, नगर अध्यक्ष जयवीर चौहान, देवराज राणा, पवन नौटियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी