चुनाव के लिए विशेष सुरक्षा

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 02:59 AM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 05:43 PM (IST)
चुनाव के लिए विशेष सुरक्षा

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: गढ़वाल डीआइजी अमित सिन्हा ने उत्तरकाशी पहुंचकर चारधाम यात्रा व लोकसभा चुनावों से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा और लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसके उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही।

मंगलवार को डीआइजी गढ़वाल अमित सिन्हा उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर अर्ली वार्निग सिस्टम का जायजा लेने के साथ ही यात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश एसपी को दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती यात्रा मार्गो पर की जाएगी। लोकसभा चुनाव व यात्रा सीजन साथ-साथ होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पुलिस विभाग चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के साथ गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा का सफल संचालन करने को प्रतिबद्ध है। डीआइजी गढ़वाल ने रेडक्रॉस भवन में चल रहे पुलिस कर्मियों के फस्ट एड प्रशिक्षण का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही मुसीबत में फंसे यात्रियों की जान बचाने में भी मददगार साबित हो सकती है। इसलिए प्रशिक्षण गंभीरता से लें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी, एसओ एमएस रावत, भास्कर थपलियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी