युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 09:52 PM (IST)
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

विकासखंड के ग्राम अजीमुल्ला भूड़ी निवासी सोनू (19) पुत्र वेदराम ने सोमवार की देर रात करीब 9.30 बजे अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरहैनी चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों ने पूछताछ की। पुलिस के अनुसार अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण जान देने का लग रहा है।

...........

शव मोर्चरी में रखवाकर लौट रहा युवक हादसे में घायल

संस, बाजपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ग्राम अजीमुल्लाभूड़ी निवासी चंदू सिंह पुत्र अमर सिंह के भतीजे सोनू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की रात चंदू सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में उसका शव रखवाकर बाइक पर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर मध्य रात्रि वह ग्राम नमूना के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जानकारी से पहले से ही गमजदा परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में ही चंदू को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी