वन महोलिया गांव में महिलाओं से मारपीट

खटीमा : वन महोलिया गांव में कुछ लोगों ने महिलाओं से मारपीट कर दी। जिसमें दो महिलाएं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 04:53 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 04:53 PM (IST)
वन महोलिया गांव में महिलाओं से मारपीट
वन महोलिया गांव में महिलाओं से मारपीट

खटीमा : वन महोलिया गांव में कुछ लोगों ने महिलाओं से मारपीट कर दी। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

वन महोलिया गांव के दीनदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग जबरन उसके घर में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पुत्रवधुओं सावित्री देवी व राती देवी के साथ मारपीट कर दी। जिसमें दोनों घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में वन महोलिया गांव की मुनिया देवी, उर्मिला व जगरानी के अलावा कृष्ण कन्हैया, अजय, सोनू, मनोज, वीरेंद्र व पप्पू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संस।

chat bot
आपका साथी