महिलाओं ने भरे बीमा फार्म, नेताओं को बांधी राखी

रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में महिलाओं से बीमा फार्म भराए गए। इस मौके पर महिलाओं ने भाजपा नेताओं की कलाई पर राखी भी बांधी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाने को कहा।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2015 04:33 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2015 04:35 PM (IST)
महिलाओं ने भरे बीमा फार्म, नेताओं को बांधी राखी

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में महिलाओं से बीमा फार्म भराए गए। इस मौके पर महिलाओं ने भाजपा नेताओं की कलाई पर राखी भी बांधी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाने को कहा।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता के साथ है। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में यहां की जनता को भी भाजपा का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है की आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों की जीवन सुरक्षा के लिए बीमा योजना शुरू की है। इसमें 12 रुपये जमा करने पर दो लाख का बीमा होता है। पार्टी महिलाओ की बीमा की प्रीमियम राशि जमा करेगी।
कार्यक्रम के दौरान बीमा के करीब चार दर्जन महिलाओं ने फार्म जमा कराए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को मेयर सोनी कोली ने व जाजू, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को अन्य महिलाओं ने राखी बांधी।
पढ़ें-रक्षाबंधन पर पुलिस और जवानों को राखी बांधेगी महिला मोर्चा

chat bot
आपका साथी