जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल..

दशम पिता श्रीगुरु गोविद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी निकालने का क्रम क्षेत्र में अभी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 08:56 PM (IST)
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल..
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल..

संवाद सहयोगी, बाजपुर : दशम पिता श्रीगुरु गोविद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी निकलने का क्रम नगरीय क्षेत्र में अभी जारी है। मंगलवार की भोर में निकली प्रभातफेरी में जो बोले सो निहाल सतश्रीअकाल.. की गूंज से शहर भक्तिरस से सराबोर हो गया।

प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए लाइन पार स्थित ओमकार सिंह के आवास पर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन के उपरांत हेड ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह द्वारा सुख-समृद्धि की गुरु चरणों में अरदास की गई। प्रभात-फेरी के दौरान शब्द गुरु का गायन करते हुए कहा कि बाजावाला गुरु गोविद सिंह, कलगियां वाला गुरु गोविद सिंह, वाहो-वाहो गुरु गोविद सिंह आपे गुरु-चेला.., ओट तेरी जगजीवना, ओट तेरी जगजीवना.., श्री गुरु गोविद सिंह जी महाराज को जो सिमर ले उसकी परमात्मा के साथ बन जाएगी। इस मौके पर सेक्रेटरी बाज सिंह, अवतार सिंह सैनी, रणजीत सिंह, पदम खन्ना, जितेंद्र अरोरा, सरताज सिंह सैनी, च्योति खन्ना, बलजीत कौर, मंजीत कौर आदि मौजूद थे।

वहीं रुद्रपुर में गुरु गोविद सिंह के साहिबजादे नौ वर्षीय बाबा जोरावर सिंह और सात वर्षीय बाबा फतेह सिंह के शहादत दिवस पर धार्मिक दीवान सजाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरुगोविद सिंह के साहिबजादों की शहादत की याद में कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा कॉलोनी के गुरुद्वारे में किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गुरु ग्रंथ के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इससे पहले गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुई।

chat bot
आपका साथी