सितारगंज में भोजन माताओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 01:31 AM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 01:31 AM (IST)
सितारगंज में भोजन माताओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

सितारगंज : उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन ग्रेड चार के कर्मचारी के रुप में मान्यता समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गया। संगठन से जुड़ी भोजन माताओं ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों का निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

सोमवार को भोजन माता कामगार यूनियन से जुड़ी भोजन माताओं ने रेखा राणा के नेतृत्व में बीआरसी से नगर के मुख्य चौराहा होकर तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हुई सभा को सीटू के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने संबोधित किया।

ज्ञापन में स्कूल के ग्रेड चार कर्मी के रुप में मान्यता, नियमितीकरण लंबित रहने तक न्यूनतम मानदेय, ग्रेच्यूटी, छंटनी न करने समेत पांच सूत्रीय मांग उठाई। मांगों के निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी। जुलूस में अंगूरी देवी, धूमवती, पुष्पा देवी, कन्यावती, सुमित्रा, सुमन देवी, राजवती देवी, चित्रा देवी, परवीन देवी, रेखा देवी, मानवती, बसंती देवी, ममता देवी, संतोषी, शकुंतला देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी आदि थीं।

chat bot
आपका साथी