बीस गांव की भूमि बचाने को हर घर में जलवाएंगे गाय के घी का दीया

बाजपुर में बीस गांव की जमीन बचाने को समाजसेवी कस्तूरी लाल खन्ना अध्यात्म का सहारा ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:55 PM (IST)
बीस गांव की भूमि बचाने को हर घर में जलवाएंगे गाय के घी का दीया
बीस गांव की भूमि बचाने को हर घर में जलवाएंगे गाय के घी का दीया

संवाद सहयोगी, बाजपुर : बीस गांव की जमीन बचाने को समाजसेवी कस्तूरी लाल खन्ना अध्यात्म का सहारा लेंगे और अपने पास से हजारों घरों में गाय का देसी घी वितरित कर नवरात्र के नौ दिन भूमि के समाधान को जोत जलवाएंगे। उनका मानना है कि ऐसा करने से गाय वाले बाबा की कृपा होगी और नवरात्र में माता रानी भी मन्नत पूरी करेंगी। सभी को ऐसा करना चाहिए, तभी हम प्रभु कृपा से समाधान की ओर बढ़ सकते हैं।

वर्तमान में गऊ घाट गोबरा व गोशाला चनकपुर की देखभाल करने वाले कस्तूरी लाल खन्ना ने कहा कि बाजपुर के बीस गांव के किसानों व आम नागरिकों को दर्द उनसे देखा नहीं जाता है। वह अनेक बार स्वयं रोते हैं कि भगवान किसी को ऐसा कष्ट मत दें जिससे उसका जीवनयापन प्रभावित होता हो। प्रभु की आराधाना के बाद उन्हें जो मार्ग दिखाई दिया है, उसके अनुसार प्रत्येक प्रभावित परिवार को नवरात्र में नो दिन गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इसमें व्रत रखने वाली कन्याएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस प्रयास में वह प्रत्येक प्रभावित परिवार को 250 ग्राम देशी घी निश्शुल्क प्रदान करेंगे। इच्छुक लोग खन्ना मेडिकल स्टोर, टाटा मोटर्स रामराज रोड पर उनसे घी के लिए संपर्क कर सकते हैं। बताते चलें कि कस्तूरीलाल खन्ना अभी तक अनेक स्कूलों में आचार व अन्य सामग्री उपलब्ध करा चुके हैं। दूसरी ओर, किसान आंदोलन को लेकर बाजपुर के किसानों ने एक मार्च को रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित महापंचायत में शरीक होने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भाकियू नेता गांव-गांव किसानों से संपर्क साध रहे हैं।

chat bot
आपका साथी