तिलक लगाकर खुशहाली की मांगी दुआ

संवाद सहयोगी, खटीमा : सीमांत क्षेत्र में भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भ्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 04:37 PM (IST)
तिलक लगाकर खुशहाली की मांगी दुआ
तिलक लगाकर खुशहाली की मांगी दुआ

संवाद सहयोगी, खटीमा : सीमांत क्षेत्र में भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी आयु के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। इसके एवज में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।

भैया दूज पर्व को लेकर बहनों में काफी उत्साह था। सुबह से ही वह अपने भाइयों का तिलक करने उनके घर के लिए निकल पड़ी थीं। जिसको लेकर बस स्टैंडों के साथ ही बाजारों में काफी भीड़ थी। पर्व के चलते रोडवेज की बसें भी महिलाओं से भरी हुई थीं। पर्वतीय समाज में बहनों ने च्यूड़ पूजन कर भाइयों की पूजा की। तिलक लगाया और खुशहाल रहने की ईश्वर से दुआ मांगी। दूज के चलते मिठाई विक्रेताओं की पौ बारह रही। दुकानों पर दिन-भर खरीदारों की भीड़ रही।

ओवर फ्लो हुई बसें, लोग हुए परेशान

भैया दूज पर्व के चलते बाजार के साथ रोडवेज की बसों में भी जमकर भीड़ भाड़ रही। बसें ओवर फ्लो रही। जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भैया दूज पर्व पर नगर के प्रमुख मार्गो पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। उन्होंने मिठाई की दुकानों पर लाइनें लगाकर खरीदारी की। तो अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबे समय तक बस स्टैंडों पर खड़ा रहना पड़ा। क्योंकि परिवहन विभाग ने पर्व के दौरान अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया। जिस कारण महिलाओं के साथ यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी