सवामित्व योजना का लाभ विपक्ष के दुष्प्रचार को करारा जवाब : शुक्ला

किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने स्वामित्व योजना कार्यक्रम में विपक्ष पर साधा निशाना।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 06:25 PM (IST)
सवामित्व योजना का लाभ विपक्ष के दुष्प्रचार को करारा जवाब : शुक्ला
सवामित्व योजना का लाभ विपक्ष के दुष्प्रचार को करारा जवाब : शुक्ला

जागरण संवाददाता, किच्छा: विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वामित्व योजना का हर वर्ग को मिला लाभ विपक्ष के दुष्प्रचार को करारा जवाब है। हिदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी को इसका लाभ मिला है।

शुक्रवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पांच ग्रामसभा के 433 परिवारों को आबादी पर बसे भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपते हुए विधायक शुक्ला ने कहा कि बीते दिनो नागरिकता कानून बनाएं जाने पर विपक्ष द्वारा इस कानून द्वारा देश से मुसलमानों को भगा दिए जाने का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत हर वर्ग को आबादी पर मालिकाना हक देने का कार्य किया गया है।

विधायक शुक्ला ने कहा पूरे जनपद की 50 ग्रामसभाओ में आबादी पर सर्वे कर स्वामित्व योजना में जमीन पर मालिकाना हक के लिए किच्छा के 21 गांव शामिल किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार, पूर्व मंडी सभापति दिग्विजय सिंह खाती, अखिलेश यादव, राजकुमार पांडे, मुन्ना चौबे, सुदर्शन चौरसिया, दीपक गंगवार, मनोज गंगवार, लीलाधर, लता सिंह, नीरू श्रीवास्तव, मधु गुप्ता, चेतराम आदि मौजूद थे।

..

कृषि कानून पर विपक्ष कर रहा गुमराह

अब विपक्ष कृषि कानून के खिलाफ माहौल बना किसानों को गुमराह कर देश को कमजोर करने की साजिश रच रहा है। जिसमें वह सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हितों में बनाया गया है जिसका लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा और विपक्ष एक बार फिर बेनकाब होगा।

chat bot
आपका साथी