भाजपाइयों ने लगाया झाडू

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 12:27 AM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 12:27 AM (IST)
भाजपाइयों ने लगाया झाडू

नानकमत्ता : स्वच्छ भारत निर्मल भारत अभियान के तहत विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पर्यटक आवास गृह पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर दर्जनों भाजपाइयों ने झाडू लेकर सफाई की।

रविवार को अभियान के शुभारंभ पर विधायक डा. राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश का तेजी से विकास हो रहा है। उनके स्वच्छ निर्मल भारत अभियान में सभी से आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बडवाल, चरनपाल, चंदन लाल, स्वर्ण सिंह, चंदू बाबा, निरंजन सिंह, दर्शन सिंह, भगवान दास, अवतार सिंह, अरविंद सिंह, जसवंत सिंह, भगत सिंह, कुलवंत सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदीश जोशी आदि थे।

chat bot
आपका साथी